संभल, फरवरी 14 -- थाना बबराला क्षेत्र के गांव जिजौड़ा डंडा में खेत से बैलगाड़ी लेकर घर लौट रहीं दो किशोरियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि 4 फरवरी की शाम करीब 6 बजे रामबाबू पुत्र टीकाराम की बेटियां जोगा और पिंकी खेत से बैलगाड़ी लेकर घर आ रही थीं। आरोप है कि घर के सामने रास्ते में खड़े संजय, अनिल और अमर सिंह से साइड में हटने को कहने पर कहासुनी हुई, जिसके बाद तीनों ने किशोरियों को जमीन पर गिराकर मारपीट की। किसी तरह वे घर की ओर भागीं तो आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर संजय, अनिल और अमर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.