संभल, फरवरी 5 -- थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में खेत से घर लौट रहे दंपती पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में गंभीर खुली चोट आई है, जबकि उसके पति को भी चोटें लगी हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महमूदपुर निवासी रेखा पत्नी धर्मसिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे वह अपने पति के साथ खेत से वापस आ रही थीं। इसी दौरान गांव के ही राजेंद्र पुत्र रमेश, राकेश पुत्र रमेश, धीमान सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, मोहर सिंह पुत्र तोताराम और रामराहीश पुत्र प्यारेलाल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने दोनों को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और शरीर पर कई जगह चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े तो आरोपी फरार हो गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.