अमरोहा, नवम्बर 4 -- रविवार रात फसल रखवाली के लिए खेत पर गए किसान का शव वन विभाग के जंगल में मंगलवार सुबह पेड़ पर लटका हुआ मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी 45 वर्षीय किसान इंद्र सिंह रविवार रात घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत पर छुट्टा पशुओं से फसलों की रखवाली करने गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन मौके पर पहुंचे। खेत पर पड़ी चारपाई पर इंद्र सिंह का मोबाइल फोन व टॉर्च आदि सामान रखा हुआ मिला जबकि कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी खड़ी पाई गई। लेकिन, इंद्र सिंह का कोई पता नहीं था। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.