हाजीपुर, मार्च 9 -- चेहराकलां। कटहरा थाने के बखरीदोआ गांव से पेड़ काटने से मना करने पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। मामले में जख्मी वीरेंद्र कुमार की पत्नी संगीता कुमारी ने पुलिस को बताया है कि उसका एक खेत बगल गांव हिदायतपुर चकहाजी में है। बगलगीर से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। देखा कि उस खेत में लगे जामुन का पेड़ लोग काट रहें हैं। मना करते ही सुखदेव सिंह, देवकली देवी, ललिता देवी, सावित्री देवी, सुरूची सभी मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाने दौड़ी बेटी को भी पीट दिया। पहने जेवर आदि छीन लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.