पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। वनरक्षक अमित तिवारी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उन्हें सूचना मिली कि थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम अशोकनगर में नारायण चंद्र मंडल ने अपने खेत में खड़े हरे आम के वृक्ष को काट दिया है। सूचना पर वह वन दरोगा नवीन सिंह बोरा के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां आम का पेड़ कटा हुआ मिला। जानकारी करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...