लखीसराय, सितम्बर 13 -- चानन, निज संवाददाता। बन्नु बगीचा -किऊल मुख्य सड़क पर महेशलेटा के निकट गुरुवार की शाम करीब 05 बजे अज्ञात वहान की ठोकर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन व आस पास के लोगों द्वारा इलाज के लिए लखीसराय अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान ईटहरी निवासी स्व. सुनील यादव की 45 वर्षीय पत्नी पांती देवी के रूप में की गई। मृतक महिला के पति की मौत एक दशक पहले बीमारी से हो गई थी। घर की कमाउ सदस्य होने के नाते महिला की रोड एक्सीडेंट में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दो बच्चों की पल भर में दुनिया उजड़ गई। शुक्रवार को दिन में मृतक महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पांती देवी गुरुवार के दिन खेत से काम कर शाम को वापस घर लौट रही थी, तभी महेशलेटा क...