पीलीभीत, फरवरी 3 -- जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव डांग निवासी खुर्शीद अहमद ने कोतवाली जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 31 जनवी की रात में उनके खेत से अज्ञात युवकों ने 18 यूकेलिप्टिस के पेड़ काट लिए। उनका ग्राम जगदीशपुर में खेत है। जहां पर पेड़ लगे हुए थे। पेड़ कटने की जानकारी होने पर वह मौके पर गए। हालांकि पेड़ काटने वाले युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...