फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- शमसाबाद, संवाददाता। बेटे के साथ खेत पर गयी मां गेहूं एकत्र कर थक हार कर सो गयी। उसका सात साल का बेटा खेत से निकल गया। गंगा नदी मे डूबने से उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणो ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना को लेकर जानकारी दे दी गयी है। अचानकपुर गांव निवासी प्रीती अपने सात साल के बेटे आशिक के साथ शनिवार को गंगानदी के पार अपने गेहूं के खेत पर गयी हुयी थी। यहां गेहूं की फसल को एकत्र कर वह थक हार कर सो गयी। इस बीच उसका पुत्र खेत से निकल गया और सामने गंगा नदी में डूब गया। शाम 6:30 बजे जब मां प्रीती की आंख खुली तो उसने पुत्र आशिक को नहीं देखा। इस पर उसने खेत पर काम कर रहे अन्य लोगो को जानकारी दी। इस बीच ग्रामीण भी आ गये। बालक की तलाश शुरू की गयी पर वह नही मिला। रात के अंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.