मऊ, मई 10 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के मिश्रौली देवारा में गुरुवार को दो भाई अपने सब्जी खेत की निगरानी कर रहे थे। उसी दौरान पांच लोग सब्जी तोड़ने लगे। मना करने पर पांचों ने मिलकर दोनों भाई को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर शुक्रवार को पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी धीरज साहनी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार भोर में अपने भाई राज बहादुर साहनी के साथ सब्जी खेत की निगरानी कर रहा था। उसी दौरान गरुण यादव, अभिषेक गोंड, आदर्श यादव निवासीगण कुवंरपुरवा, अभिषेक यादव, एक अन्य निवासीगण मिश्रौली बिना पूछे सब्जी तोड़ने लगे। मना करने पर लाठी, डंडा, पंजा और हॉकी से मारने लगे तभी बीच बचाव के लिए आए भाई राज बहादुर साहनी को भी मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। धीरज के त...