संभल, अप्रैल 5 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव बसन्तपुर निवासी देववती पत्नी विजयपाल ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उसने कहा कि दोपहर में बिटोरे में उपले लगा रही थी कि तभी देवरानी आई और कहने लगी कि तुमने हमारे पेड़ मे रस्सी क्यों बांध दी। तब उससे कहा कि पति ने पशुओं को रोकने के लिए बांध दी अब खोल देंगे। इतने में ही वह अपने घर पहुंची और अपने दो भाइयों को बुलाकर लाई और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.