सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- बाजपट्टी। बाजपट्टी के थाना क्षेत्र के बखरी मंडल टोल के समीप स्थित एक खेत में रखे पुआल पर एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब 20-22 के करीब होगी। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक नीला और लाल रंग का शर्ट पहने हुए था। उसका पूरा शरीर जुट के बोरा से ढका था। दाहिने हाथ में गोदना से ओम लिखा हुआ था। उसकी दाढी बढ़ी हुई थी। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर किसी प्रकार का कोई जख्म नही था। ऐसे में ठंड से उसकी मृत्यु हो जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक विक्षिप्त युवक था। वह कई दिनों से इधर-उधर भटक रहा था। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.