पाकुड़, जनवरी 2 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत करियोडीह बड़ा पुल के समीप एक बंद गोदाम के पीछे खेत में गुरुवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसआई अनिल कुमार भी उपस्थित थे। घटनास्थल थाना सीमा क्षेत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण हिरणपुर थाना प्रभारी बिनय कुमार भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को जब्त करते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा अज्ञात महिला की पहचान के प्रयास में तलाशी लेने पर शव के पास से एक छोटा पर्स बरामद किया गया। जिसमें एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर महिला की पहचान साहेबगंज जिले के गोवा...