मेरठ, जून 21 -- मवाना। खेत से आते समय युवक को रास्ते में तमंचा पड़ा मिला। तमंचे से छेड़खानी करने के दौरान अचानक गोली चल गई और वह घायल हो गया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मोहम्मद सैफ शुक्रवार को खेतों पर गया था। यहां ट्यूबवेल के पास उसे एक तमंचा मिला, जिसे वह घर ले आया। कमरे में जाकर वह तमंचे से छेड़खानी करने लगा। इस दौरान गोली चल गई जो उसके दाहिने पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर माता-पिता पहुंचे तो हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे लेकर मेरठ आए और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...