रायबरेली, जनवरी 29 -- परशदेपुर,संवाददाता। डीह थाने की परशदेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अधेड़ की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। परशदेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के महेशपुर मजरे मधुकरपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ रामनिहोरे का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार रामनिहोरे बीते बुधवार सुबह घर से यह कहकर निकले थे कि वह रामदयाल के खेत में पानी लगाने जा रहे हैं, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.