बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। संवाददाता खेत में महिला को अकेले गेहूं की कटाई करते देख एक शरारती पहुंच गया। महिला से अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर उससे मारपीट और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने वहां से भागकर अपनी लाज बचाई। गिरवां थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक, सुबह सात बजे खेत में अकेले गेहूं की कटाई कर रही थी। ग्राम मसुरी निवासी बबलू आया। बोला, पत्थर है। हसिया टेना है। पत्थर न होने की बात कही तो वह पास बैठ गया। अश्लील बातें करने लगा। इस उसे जाने के लिए कहा तो छेड़खानी करते हुए हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगा। विरोध करने पर नहीं माना तो गुहार लगाई। इसपर वह मारपीट करने लगा। जान बचाकर खेत से भगी। रास्ते में घरवाले आ रहे थे। पूरी घटना उन्हें बताई। इसके बाद पीड़िता परिवार के साथ गिरवां थाना पहुंची, जहां मामले की तहरीर दी। पीड़िता की तहर...