मिर्जापुर, जुलाई 13 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डड़िया गांव में पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिछाए गए तार में प्रवाहित करंट से युवक की मौत हो गई। मृत युवक सुबह शौच के लिए खेत में गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंदेल डड़िया गांव निवासी 32 वर्षीय रवि कुमार बिंद सुबह लगभग चार बजे खेत में शौच करने गए थे। शौच के बाद वापस घर लौट रहे थे। तभी धान के बेहन को पशुओं से बचाने के लिए फसल के चारों ओर खेत में तार लगा था। घर लौटते समय रवि तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से गंभीर रुप से झुलस गए और वहीं खेत में पड़े रहे। दो घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन आनन-फानन में रवि को लेकर कछवां क्रिश्चियन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिए। मृत रवि के बड़े भाई...