कन्नौज, दिसम्बर 15 -- कन्नौज, संवाददाता। खेत में पानी लगाने गये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सर्दी में पानी लगाने के दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ी थी और वह वहीं अचेत होकर गिर गया था। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तुलापुरवा का है। यहां के निवासी 29 वर्षीय सुबोध पुत्र अम्बरीश सिंह यादव सोमवार की सुबह अपने खेत में आलू की फसल कीं सिचाई करने गया था। दोपहर तकरीबन 12 बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह वेसुध होकर खेत में गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच सुबोध ने दम तोड़ दिया है। अस्पताल में चि...