रामपुर, मई 12 -- तहसील क्षेत्र के गांव सरावा निवासी मुश्तर के खेत में गेहूं खड़े थे। गेहूं मशीन से कटबाने के बाद उसमें भूसा बनाने के लिए खेत में लॉक छोड़ रखा था। उस लॉक को गांव के ही अकबर अली, हिफजुल, महफूज, महमूद, शाहनाबाज ने दो मई को जला दिया। आरोप है कि दूसरे खेत में जानवरों के लिए चारा बोना था। उसमें इन्हीं लोगों द्वारा पानी भर दिया गया। खेत स्वामी द्वारा इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की गई तो, यह लोग घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान रुकसाद, जहूरन और अन्य लोगों को इतना मारा कि दोनों घायल हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अकबर अली, हिफाजुल, महफूज, महमूद, शाहनबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.