लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- क्षेत्र के गांव खजुहा में दलित व्यक्ति द्वारा खेत में पानी पहुंच जाने की रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी और बहू पर लाठी डंडा से हमला कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खजुहा निवासी रामकली पत्नी रामपाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया शनिवार को उसके पुत्र और पति खेत पर मजदूरी करने गए थे। पति द्वारा गलती से खेत में पहुंच जाने से गुस्साए गांव के अचल, नन्हुके अनूप और गोलू पुत्रगण घनश्याम ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी अपने घर की महिलाओं के साथ घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर पीड़िता और उसकी बहू राम रानी को जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले में शनिवार को सभी चारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.