बस्ती, नवम्बर 21 -- बस्ती। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एडीएम कीर्ति प्रकाश भारती व एसडीएम शत्रुहन पाठक ने विकास खंड साऊंघाट क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने देखा एक खेत में किसान पराली जला रहा था। इसे देख अधिकारी तत्काल मौके पर रूके और खेत में पहुंच गए। वहां पर किसान को रोकते हुए जल रही पराली को बुझाया गया। अधिकारियों ने किसान व आसपास के लोगों को पराली नुकसान की जानकारी और जागरूक किया कि भविष्य में पराली नहीं जलाएंगे। अधिकारियों ने किसान को हिदायत दिया कि यदि भविष्य में पराली जलाने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ जुर्माने के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...