मुंगेर, मार्च 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता । लड़ैयाटांड़ थानान्तर्गत मथुरा सौतारी गांव में खेत में पशु चरने से मना करने पर आदिवासी महिला प्रभु मुर्मू की पत्नी शांति देवी की हथियार से लैस दबंग बोचू यादव, उनके पुत्र सनोज व अन्य साथियों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना में महिला के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। महिला की पिटाई होते देख आदिवासी समाज के लोग जब एकत्रित हुए तो मारपीट करने वाले दबंग बाइक छोड़ कर वहां से फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने दबंग की बाइक कब्जे में लेकर स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी। जबकि घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला ने बताया कि उसके खेत में बोचू यादव की भैंस चर कर फसल बर्बाद कर रही थी। मना करने पर बोचू यादव उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए गाली गलौज कर वापस चला गया। कुछ देर बाद बोचू यादव अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.