उन्नाव, फरवरी 23 -- पुरवा। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली भूपतिपुर की खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 17 दिनों से जिस 65 वर्षीय बुजुर्ग की तलाश पुलिस फाइलों में कर रही थी, उसका शव रविवार को बिना सिर के मिला और सोमवार को जब गड्ढे से कटा हुआ सिर मिला तो तफ्तीश कर रही टीमों के भी होश उड़ गए। कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा गया है। यह महज हत्या नहीं बल्कि रूह कंपा देने वाली दरिंदगी की इंतिहा है। वहीं, नामजद दोनों हत्यारोपित हत्यारोपित अपने-अपने घर से फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। स्निफर डॉग धड़ मिले स्थान से सूंघते-सूंघते लगभग 100 मीटर आगे गुड्डू के ही सरसों के खेत में पहुंचा। वहां एक गड्ढे में बुजुर्ग का सिर मिला। खून से सनी कुल्हाड़ी मिली सोमवार सुबह जब डॉग स्क्वायड की टीम असेहरू के स...