शामली, फरवरी 6 -- जंगली गीदड़ ने खेत में टहल रहे एक युवक पर हमला बोल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। जनपद बागपत के गांव लूम निवासी पंकज पुत्र तेजपाल अपने खेत में टहल रहा था, तभी अचानक जंगली गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया। हमले से वह बुरी तरह घायल हो गया और चीख-पुकार मचाने लगा। उसकी पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर गीदड़ को भगाया और पंकज को बचाया। सूचना मिलते ही घायल पंकज को तुरंत कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर जितेश ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.