अमरोहा, जून 24 -- 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। खेत पर टमाटर तोड़ते समय गांव के ही युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। विरोध पर मारपीट की। बचाव में आए किशोरी के भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक किसान का परिवार रहता है। रविवार सुबह किसान की बेटी खेत पर टमाटर तोड़ रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव निवासी मनीष वहां आ धमका। टमाटर की क्रेट उठाने के बहाने वह किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने इस हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर किशोरी का भाई भी खेत पर आ गया। आरोप है कि गाली-गलौज कर मनीष ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि आरोपी मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.