रुद्रपुर, अगस्त 7 -- किच्छा। चरने गई किसान की गाय खेत में कटी हुई अवस्था में मिली। किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमरजीत सिंह पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी मलवई फार्म शहदौरा ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते बुधवार को उसकी पालतू गाय खेत में चरने के लिए गई। शाम तक वह वापस नहीं आई। इस पर उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान गाय के अवशेष उसके खेत में कटी हुई अवस्था में मिले। आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गाय को काटकर मार डाला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.