बक्सर, दिसम्बर 18 -- पेज पांच के लिए ------ नुकसान प्रखंड क्षेत्र के 05 पंचायतों के बधारों में डूबी है धान की फसल खेतों में पानी लगने के कारण कटनी का कार्य पूरी तरह प्रभावित डुमरांव, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के 05 पंचायत ऐसे हैं, जहां हजारों एकड़ में फैली धान की फसल खेत में पानी लगने के कारण बर्बाद हो गई है। पानी में फसल गिरने से उसकी बाली सड़कर अंकुरित होने लगी है। इतना ही नहीं फसल को खाने के लिए रात में जहां जानवर चले जाते हैं, वहीं दिन में पक्षियों का झूंड धान का दाना चूगने के लिए खेतों में उमड़ जाता है। कई किसानों ने बताया कि जिस तरह फसल बर्बाद हुई है, उससे सरकार को किसानों के लिए मुआवजे का प्रावधान किया जाना चाहिए। बता दें कि पिछले माह जो बारिश हुई थी, उससे किसानों को जितना फायदा नहीं हुआ उससे कहीं ज्यादा उन्हें नुकसान उठाना पड़...