भदोही, नवम्बर 3 -- भदोही, संवाददाता। मौसम की मार से किसान मायूस हो गए हैं। जलमग्न खेतों में काटकर रखे गए धान गलने लगा है। इतना ही नहीं खेतों में ज्यादा नमी होने के कारण अनाज में अंकुर निकलने लगा है। बिन मौसम बारिश और हवा से 11 फीसदी धान की फसल खेत में ही गिर पड़ी है। अनाज की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही उत्पादन भी घट जाएगी। रविवार को धूप हुआ तो किसानों ने राहत की सांस ली। ऐसे में किसान खेत में गिरी धान फसल को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखते नजर आए। वहीं, धान अनाज को सूखाने के लिए खलिहान में फैलाने और शाम को एकत्रित करने में कृषक जी-जान से जुटे रहे। किसानों की माने तो इस वर्ष पुआल भी मवेशियों के खाने योग्य नहीं बचा है। किसानों की हर उम्मीदों पर मौसम की मार ने पानी फेर दी है। खेत में धान की लेटी और गलकर काला पड़े फसल को देख किसानों का चेहरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.