सिद्धार्थ, जनवरी 7 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के रीवा नानकार गांव के टोला गोठवा में मंगलवार की शाम चार बजे एक बुजुर्ग महिला खेत पर गई थी इस दौरान जंगली सूअर ने उसपर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। नानकार गांव के टोला गोठवा की रहने वाली ज्ञानमति (60) पत्नी रामराज निषाद शाम चार बजे खेत देखने गई थी। अभी उसे पहुंचे चंद मिनट ही हुए थे कि एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए दौड़े। शोर सुन कर जंगली सूअर भाग गया। लोगों ने पहुंच कर देखा तो ज्ञानमति की मौत हो चुकी थी। सूचना परिवार में पहुंची तो लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। किसी ने उस्का बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.