औरैया, फरवरी 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर एल्चीनगर निवासी मोतीलाल ने गांव के दो लोगों पर खेत में गंदा पानी डालने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोतीलाल के अनुसार आरोपित अपने घरों का नाली का गंदा पानी उसके खेत में छोड़ रहे हैं, जिससे उसकी बोई हुई फसल खराब हो रही है। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और आरोप है कि आरोपित झगड़े पर उतारू होकर मारपीट करने लगे। पीड़ित ने खेत में गिराए जा रहे गंदे पानी को रुकवाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...