औरंगाबाद, मई 9 -- मुआवजे की मांग दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के अरई गांव में खेत में काम कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान कंचन राम के रूप में हुई है। सूर्य मंदिर के समीप गेहुअन प्रजाति के सांप ने उन्हें डंस लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर किया गया लेकिन वहीं उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने सक्षम पदाधिकारी से आपदा राहत कोष के अंतर्गत उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कंचन राम अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। बताया कि कंचन राम गांव में एक मिलनसार और प्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। वे सामुदायिक कार्यों में सक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.