बुलंदशहर, सितम्बर 15 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में दोपहर में खेतों में काम कर रही महिलाओं को तेंदुआ दिखाई दिया।जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मियों के साथ कई घंटों तक खेतों में सर्च अभियान चलाया। धूप अधिक होने के कारण खेतों में तेंदुए के पग चिन्ह न मिलने के कारण वन विभाग के सामने परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। उनका मानना है कि जब तक तेंदुए के पग चिन्ह की स्थिति साफ नहीं होगी,तब तक पिंजरा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने भी खेतों को गिला करने का संकट पैदा हो गया है।अगर बारिश होती है तो पग चिन्ह आसानी से दिखाई दे सकते हैं। दोपहर में कुछ महिलाएं खेतों में कार्य कर रही थी। चरोंरा मुस्तफाबाद निवासी मोनिका, सायबा ने बताया कि वह पाली गांव में खेती का कार्य कर रही थी। इस दौरान उन्होंने बड़े तेंदुए क...