देवरिया, दिसम्बर 1 -- नवलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के नवलपुर चौराहे के समीप सलेमपुर खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहाकि मनरेगा, आवास, राशन कार्ड, वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं में केंद्र और प्रदेश कटौती बंद की जाए। इस दौरान संगठन की ब्लाक इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मत से कामरेड प्रदीप कुमार अध्यक्ष, कामरेड शिव शंकर यादव मंत्री, कामरेड सुशील यादव को उपाध्यक्ष, कामरेड बलविंदर मौर्य संयुक्त मंत्री, संजय यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं चन्द्रावती देवी, गंगा देवी को सदस्य चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.