समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- खानपुर। प्रखंड मुख्यालय में बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं के निदान को लेकर रोष पूर्ण धरना प्रदर्शन किया। मौके पर गुणेश्वर दास की अध्यक्षता में एक सभा भी हुई। इसे भाकपा के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, खेत मजदूर के महासचिव अनिल प्रसाद, अंचल मंत्री जगत नारायण प्रसाद आदि ने संबोधित किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के जन विरोधी नीति एवं वादा खिलाफी के खिलाफ नारेबाजी की। अंत में प्रदर्शनकारियों का शिष्टमंडल अपनी 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ विजय कुमार चंद्रा को दिया। मौके पर प्रमोद कुमार, रामदेव सिंह, राम लखन महतो, दिनेश कुमार, ललिता देवी, रामकुमार चौधरी, अवधेश महतो, विजय कुमार राय, बेचन महतो, पिंकी देवी, अनीता देवी, रक्षा देवी, रेखा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ह...