हरदोई, फरवरी 11 -- संडीला। ग्राम मीतो में गांव के बाहर जानवरों के बाड़े में संदिग्ध हालात में एक अधेड़ किसान का खून से लथपथ शव मिला। सिर पर वार कर उसकी हत्या के बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में पुलिस को तहरीर दी है। 53 वर्षीय हुकुम सिंह यादव रोज की तरह मंगलवार की रात 9:30 बजे खाना खाकर गांव के बाहर बने जानवरों के बाड़े में सोने के चले गए। बुधवार सुबह जब उनका 10 वर्षीय बेटा अजीत पिता को जगाने गया तो वह उन्हें मृत पड़ा पाया। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें हुकुम के सिर पर गंभीर चोटों समेत शव खून से सना दिखाई दिया। सूचना पर एडिशनल एसपी पूर्वी सुबोध कुमार के साथ सीओ संतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर स...