रामपुर, जून 10 -- खेत तालाब योजना में जनपद को लक्ष्य आवंटित हो गया है। इस वर्ष 52 खेत तालाब का निर्माण करवाया जाएगा। इसमें लाभ पाने के लिए किसान को खेत तालाब की बुकिंग कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर करनी होगी। किसान को योजना में 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। भूमि संरक्षण अधिकारी भगवत शरण गंगवार ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास घटक पर ड्राप मार क्राप के तहत वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना संचालित की जा रही है। इसमें जनपद को कुल 52 तालाबों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि शर्तों के अनुसार किसान ने विगत सात वर्ष से उद्धान विभाग से प्रिरंकलर सेट लगवाया हो। वर्तमान में चालू अवस्था में हो। खेत तालाब बुकिंग कृषि विभाग की वेबसाइट पर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण 50 प्रतिशत अनुदान किसान को दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.