पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। खेत पर ट्रैक्टर खड़ा कर लेने को आरोप लगाकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। धारदार हथियार के हमले में दो लोग घायल हो गए। हालांकि दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कमालू निवासी महेंद्रपाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि आठ फरवरी को दोपहर एक बजे गांव के ही विष्णु,उसकी मां विमला,भाई छोटू उसके खेत पर पहुंचे। आरोपी उसके खेत से ट्रैक्टर ट्राली निकालने का झूठा आरोप लगाने लगे। उसके मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। उसके छोटे भाई की पत्नी बचाने आई तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देखकर आरोपी जान स...