बिजनौर, मार्च 22 -- खेत पर चकरोड काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र के गांव सोफतपुर मे शुक्रवार को अलग-अलग समुदाय के एक पक्ष के एहसान और दूसरे पक्ष के गिरवर में खेत पर चकरोड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी में देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष के नाजिम, वसीम, व दूसरे पक्ष के गिरवर व देवेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के एहसान, नाजिम, वसीम व दूसरे पक्ष के गिरवर और देवेंद्र को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.