लखीमपुरखीरी, मई 4 -- गोला गोकर्णनाथ। गोला वन रेंज में भी बाघ के हमले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को बसलीपुर के पास खेत पर काम कर रहे दो किसानों पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को गोला सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इन हमलों से इलाके में बाघ का खौफ पैदा हो गया है। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी सुबराती खां रविवार की सुबह अपने घर से काम करने के लिए बसलीपुर के पास बंगाली कॉलोनी गया था। बताते हैं कि वह खेत पर काम कर रहा था कि अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख सुनकर पास में ही काम कर रहे बसलीपुर बंगाली कॉलोनी निवासी प्रकाश चन्द ने सुबराती को बचाने का प्रयास किया, तभी बाघ ने उसपर हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.