रामपुर, जुलाई 23 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रही महिला के कुंडल छींनकर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर अहमदाबाद गांव निवासी सुंदर लाल की पत्नी कमलेश खेत पर चारा काटने गई थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आए। एक ने बुर्का पहन रखा था। आरोपी महिला के कुंडल छींनने का प्रयास करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी कुंडल लेकर फरार हो गए। बाद में जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चौकी प्रभारी चमरौआ विपिन कुमार ने बताया कि महिला घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.