फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। खेत में आलू की बुवाई करते समय शुक्रवार की शाम एक किसान को गोली लग गयी। उसकी हालत गंभीर है उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी है। पांचालघाट निवासी तेजराम अपने पिता लालाराम, भाई राहुल, बहन नन्हीं और पूनम के साथ सोता बहादुरपुर में अपने खेत मेें आलू की बुवाई कर रहे थे। शाम पंाच बजे करीब अचानक उसके कंधे पर गोली लग गयी इससे वह खेत में गिर पड़ा। परिजन उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लाये जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कादरीगेट थाना पुलिस को जानकारी दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.