अयोध्या, जनवरी 9 -- मवई,संवाददाता। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा मजरे सिपहिया में खेत देखने जा रहे किसान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों का चालान शांतिभंग में कर दिया है। ग्राम कोटवा निवासी शिवम शुक्ला पुत्र घनश्याम शुक्ला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पिता घनश्याम शुक्ला खेत में फसल देखने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रामनाथ यादव और विकास यादव पुत्रगण सोमई ने योजनाबद्ध तरीके से रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने धारदार हथियार और लाठी से हमला कर दिया। हमले में घनश्याम शुक्ला के कान कटने के साथ सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अचेत हो गए। आस-पास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.