लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- शारदानगर वनरेंज में तेंदुए ने नकहा ब्लॉक की अशोगापुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान पर तेंदुए नव हमला कर जख्मी कर दिया। तेंदुए के हमले में जख्मी पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार की सुबह उस वक़्त हुआ। जब पूर्व प्रधान चौका नदी के किनारे अपने खेतों में लगी फसलों की निगरानी करने गए थे। नकहा ब्लॉक की अशोगापुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश चन्द्र बुधवार की सुबह खेतों की निगरानी के लिए गए थे। शारदानगर वनरेंज में शहजनी और मंझरी के पास चौका नदी के किनारे खेत मे छिपे तेंदुए ने पूर्व प्रधान पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले का शिकार हुए पूर्व प्रधान प्रकाश चन्द्र शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़े रहे। इस बीच खेतों में काम कर रहे खेतिहर लोग भी शोरगुल सुनकर मौके पर आ गए। किसानों ने किसी तरह तेंदु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.