साहिबगंज, मई 17 -- साहिबगंज। धान की खेती को लेकर किसान खेतों को तैयार करने में जुट गये हैं। दरअसल, जेठ महीने में अगर खेतों की गहन जुताई कर मिट्टी पलट दी जाती है तो वह कृषि कार्य के लिए काफी उपयोगी होता है। किसानों का कहना है कि इस महीने में खेत जुतायी करने के बाद कड़ी धूप पड़ने से मिट्टी के कीट व जहीरीले घास आदि नष्ट हो जाते हैं। इस कारण अभी किसान खेत जुताई में जुट गये हैं। इसी जेठ माह में रोहिणी नक्षत्र भी आयेगा। कृषि कार्य और खासकर धान की खेती के लिए रोहिणी नक्षत्र काफी महत्वपूर्ण होता है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान रोहिणी नक्षत्र में ही खेत में धान का बिचड़ा गिराते हैं। जानकारी के अनुसार, इस साल रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत 25 मई को होगी। इस दिन सूर्य सुबह 3:15 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 8 जून की दोपहर 01.04 बजे तक इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.