गंगापार, जुलाई 2 -- बरसात शुरू होने पर खेत के किनारे बंधी भैंस हटाने गयी महिला के ऊपर तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। गंभीर दशा में परिजन सीएचसी मांडा लेकर गए लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। थाना क्षेत्र के कोसड़ा कला गांव निवासी विनोद कुमार यादव ऊर्फ बबलू की पत्नी 35 वर्षीय निशा देवी बुधवार दोपहर लगभग दो बजे अपने परिवार की एक महिला के साथ अपने घर से 200 मीटर दूर खेत के किनारे से अपनी भैंस बरसात होने के कारण दूसरी जगह बांधने के लिए गयी। खेत तक पहुंचते ही अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों महिलाएं कुछ दूरी पर गिर गयीं। निशा की हालत ज्यादा गंभीर देख उसके ससुर देवी प्रसाद यादव व परिवार के अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.