एटा, अगस्त 28 -- गांव कुदैशा में खेत के विवाद में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली कंधे में लगती हुई निकल गई। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस की मानें तो चार दिन पहले हुए झगड़े में घायल के विरूद्ध भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस का दावा है कि घायल ने खुद ही गोली मारी है। हालांकि पुलिस को मामले में तहरीर का इंतजार है। कोतवाली अलीगंज के गांव कुदेशा निवासी नरेंद्र पुत्र वीरेंद्र गुरूवार सुबह घर के बाहर बैठे हुए थे। बताया कि परिवार के ही लोगों से खेत का विवाद चल रहा है। इसे लेकर कुछ दिन पहले झगड़ा भी हुआ था। आरोप है कि उन्ही लोगों ने मिलकर फायर कर दिया। कंधे में गोली लगने से युवक घायल हो गया। जानकारी पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारीजन घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लेकर ले गए और वहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.