बरेली, जुलाई 24 -- धान की फसल की सिंचाई कर रहे किसान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। गोली किसने और क्यों मारी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। उनका गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। बसई गांव के पूर्व प्रधान महावीर के भाई वीरपाल बुधवार को गांव से एक किमी दूर स्थित अपने खेत में धान की फसल की गांव के भगवान दास के ट्यूवेल से सिंचाई कर रहे थे। अचानक किसी ने उनको गोली मार दी। गोली कंधे में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पूर्व प्रधान महावीर ने की सूचना पर सीओ अंजनी कुमार तिवारी, एसओ अमित कुमार बालियान और चौकी प्रभारी रामपाल सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.