प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 29 -- अंतू (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। शाम को बेटे के घर लौटने के बाद खेत की सिंचाई कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंक दिया गया। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। दूसरे दिन सुबह 10 बजे उसका खून से सना शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर अंतू पुलिस पहुंची और जांच की। अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी 60 वर्षीय रामलखन यादव खेती करते थे। रविवार को वह अपने घर से बेटे उदयभान के साथ करीब एक किलोमीटर दूर गेहूं की सिंचाई करने गए थे। देर शाम रामलखन ने बेटे उदयभान को घर भेज दिया। उन्होंने बेटे से सबमर्सिबल पंप बंद कर कुछ देर बाद घर आने की बात कही। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे तो बेटे और परिजन खेत के पास पहुंचकर उनकी खोजबीन करने लगे। इस दौरान लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। सोमवार स...