गंगापार, मार्च 24 -- प्याज के खेत में टहलते हुए अचानक गिरकर एक वृद्धा अचेत हो गई। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो परिजन वृद्धा को आननफानन में एसआरएस ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रुदापुर गांव निवासी 60 वर्षीय अमरावती देवी अपने खेत में प्याज की फसल देखने गई थीं। अचानक पैर फिसला और वह गिर गईं। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई। परिजन आननफानन में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के तीन पुत्र अमित यादव, आकाश ,विकास व पुत्री कंचन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.