फतेहपुर, दिसम्बर 8 -- थरियांव। थरियांव थाने के करनपुर गांव में सोमवार भोर पहर खेत से घर लौटते समय रास्ते में एक किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करनपुर (चौकीदार का पुरवा ) मजरे रामपुर थरियांव निवासी 50 वर्षीय उदय लोधी सुबह उठकर खेतों की रखवाली के लिए निकला था। खेत से लौटते समय जैसे ही वह गांव किनारे नाला पुलिया के पास पहुंचा, तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट के साथ अचानक बिजली तार टूट कर गिर गया। किसान उदय लोधी टूटे तार के चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने घटना को देखकर अवाक रह गए और हादसे की सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद बिजली विभाग ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.