प्रयागराज, मार्च 23 -- गंगापार के कई गांवों में खेतों से पंपिंग सेट उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ कर दिया। मऊआइमा थाने की पुलिस ने चार चोरों को पकड़ा। साथ ही भारी मात्रा में पंपिंग मशीन के पार्ट्स व एक मालवाहक ऑटो बरामद किया। आरोपियों में तीन प्रयागराज व एक प्रतापगढ़ का निवासी है। एडिशनल डीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 19 मार्च की रात मगनपुर में खेत में लगे पंपिंग सेट इंजन चोरी होने का मुकदमा थाना मऊआइमा में दर्ज हुआ था। इसके पूर्व भी कई गांवों में पंपिंग सेट के चोरी होने की शिकायतें मिली थीं। चोर गिरोह की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। मऊआइमा थाने की पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर महरौड़ा चौराहे के समीप चार चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपित हनुमत सिंह उर्फ केदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.